29 Mar 2024, 03:35:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सफर में हर जगह की जानकारी देगा गूगल मैप, नोटिफिकेशन भेजेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2017 3:31PM | Updated Date: Dec 11 2017 3:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सैन फ्रांसिस्को। सर्च इंजन गूगल अपने मैप ऐप में कई अपडेट करने जा रहा है। इनकी मदद से सफर के दौरान गूगल मैप मार्गदर्शन करने के साथ ही जिस स्थान पर आप उस वक्त मौजूद हैं, उसकी भी जानकारी देगा। यदि बस या ट्रेन से किसी नई जगह की यात्रा कर रहे हैं तो गूगल मैप यह बता देगा कि आप अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच गए हैं। गूगल मैप यात्रा के हर पड़ाव पर आपकी वर्तमान स्थिति (जिस जगह आप हैं) का नोटिफिकेशन भेजेगा।

लॉक स्क्रीन पर भी नोटिफिकेशन
यह फोन लॉक होने पर भी एंड्रॉयड के लॉक स्क्रीन पर दिखाई देगा। ठीक वैसे ही जैसे फेसबुक या अन्य एप के नोटिफिकेशन दिखाई देते हैं। पहले गूगल मैप की मदद से किसी स्थान पर पहुंचने के लिए पूरे रूट (रास्ते) का मैप देखते हुए आगे बढ़ना पड़ता था। नए अपडेट के बाद रास्ते का पूरा रिकॉर्ड नहीं रखना पड़ेगा। आपको आपके स्थान की जानकारी नोटिफिकेशन के माध्यम से मिलती रहेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »