29 Mar 2024, 11:12:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी भी फिसली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2017 4:47PM | Updated Date: Nov 21 2017 4:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में सोमवार को रही बड़ी गिरावट के दबाव में दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 250 रूपए लुढ़ककर 30,450 रूपएप्रति दस ग्राम रह गया। सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही है। चाँदी भी लगातार दूसरे दिन टूटती हुई 400 रूपए फिसलकर डेढ़ सप्ताह के निचले स्तर 40,400 रूपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजर में सोमवार को पीली धातु 1.4 फीसदी लुढ़क गई थी। संतुलन प्रक्रिया के तहत आज सोने में तेजी देखी गई। सोना हाजिर 0.3 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,280.46 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 4.8 डॉलर की बढ़त में 1,280.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »