29 Mar 2024, 01:57:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वोडाफोन का ग्रीन दिवाली अभियान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2017 1:38PM | Updated Date: Oct 17 2017 1:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दूरसंचार सेवाएं देने वाली कंपनी वोडाफोन इंडिया इस दिवाली उपभोक्ताओं के लिए अनूठी पेशकश लेकर आई है। वोडाफोन ने दिल्ली-एनसीआर स्थित अपने 52 स्टोरों में 16 से 19 अक्टूबर के बीच उपभोक्ताओं को 'हरित दिवाली यानी ग्रीन दिवाली' मनाने के लिए आमंत्रित किया है। ग्रीन दिवाली के तहत वोडाफोन अपने उपभोक्ताओं को सुपर पटाखे  बांटेगा। इसके अलावा उपभोक्ता आॅगमेंटेड रिएल्टी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए इको-फ्रेंडली 'वर्चुअल फुलझड़ी' या 'ई-फुलझड़ी' 2 भी बना सकते हैं।
 
इन 'सुपर क्रेकर्स' में इको-फ्रैंडली पेपर (पानी में घुलने वाला पेपर) शामिल है जिसमें विभिन्न प्रकार के पौधों के बीज हैं जो हवा को साफ करने की क्षमता रखते हैं। ई-फुलझड़ी एक अनूठा पर्सनलाइज्Þड जीआईएफ ग्रींिटग है जिसे सोशल मीडिया के जरिए अपने परिवार और दोस्तों को भेज सकते हैं। इस पहल के माध्यम ये वोडाफोन दिल्ली दिवाली को  सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए प्रयासरत है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »