16 Apr 2024, 20:30:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अगस्त में मारुति की डिजायर ने ऑल्टो को पछाड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2017 2:37PM | Updated Date: Sep 24 2017 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। नए अवतार में मारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर अगस्त में पहली बार देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। उसने मारुति की ही ऑल्टो को पीछे छोड़ा। 
 
वाहन विनिमार्ताओं के संगठन सियाम के ताजा आंकड़ों के अनुसार अगस्त में दस सबसे अधिक बिकने वाले यात्री वाहनों में से सात मारुति सुजुकी इंडिया के हैं। शेष तीन मॉडल हुंदै मोटर इंडिया के हैं। मारुति सुजुकी की नई डिजायर इस साल मई में उतारी गई थी। अगस्त में इसकी 26,140 इकाइयां बिकीं। माह के दौरान ऑल्टो की बिक्री 21,521 इकाई रही। 
 
पिछले एक दशक से ऑल्टो देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है। पिछले साल अगस्त में डिजायर के पुराने संस्करण की बिक्री 15,766 इकाई रही थी, वहीं ऑल्टो की 20,919 इकाइयां बिकी थीं। इस साल अगस्त में दस सबसे अधिक बिकने वाले मॉडलों में मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो 17,190 इकाई के साथ तीसरे स्थान पर रही। पिछले साल समान महीने में कंपनी ने इसकी 8,671 इकाइयां बेची थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »