20 Apr 2024, 10:32:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2017 4:33PM | Updated Date: Sep 23 2017 4:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऊंची कीमत पर खरीदारी कम होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना कल की तेजी खोता हुआ 50 रुपए लुढ़ककर 30,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सुस्त औद्योगिक ग्राहकी से चांदी भी 200 रुपए लुढ़ककर 40,500रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर सप्ताहांत पर तेजी में 1,297.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
 
दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 5.7 डॉलर चमककर 1,300.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी बढ़त में 16.96 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। बाजार विश्‍लेषकों के मुताबिक, भू राजनैतिक चिंताओं से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु को मजबूती मिली हुई है लेकिन स्थानीय बाजार में जेवराती मांग अभी सुस्त हो गई है। खुदरा खरीदार बढ़ी कीमत पर खरीदारी में कोताही बरत रहे है जिससे इसकी कीमतों में गिरावट आई है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »