25 Apr 2024, 09:55:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आज से पटरी पर दौड़ेगी तेजस एक्सप्रेस, मुंबई से गोवा के बीच पहली ट्रेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2017 10:13AM | Updated Date: May 22 2017 10:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय रेल के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। आज तेजस एक्सप्रेस को मुंबई से पहली यात्रा के लिए रवाना किया जाएगा। रेल मंत्री सुरेश प्रभु अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस तेजस ट्रेन को मुंबई से हरी झंडी दिखाकर गोवा के लिए रवाना करेंगे। कुल 13 कोच की इस ट्रेन में एक एसी एग्जीक्यूटिव कार है जिसमें 56 यात्री बैठ सकते हैं इसके अलावा 12 एसी चेयर कार होगी जिसमें प्रत्येक में 78 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी
 
तेजस एक्सप्रेस ट्रेन का किराया शताब्दी एक्सप्रेस के किराए से 20 फीसदी ज्यादा होगा। सीसीटीवी कैमरों और धुएं एवं आग का पता लगाने वाली प्रणालियों जैसे सुविधाओं से लैस तेजस एक्सप्रेस को रेल मंत्री सुरेश प्रभु आज मुंबई से गोवा के लिए रवाना करेंगे।इस ट्रेन में यात्रियों को यात्रा के दौरान खाना ऑर्डर करने का विकल्प मिलेगा। यदि कोई यात्री टिकट खरीदते वक्त भोजन का विकल्प चुनता है तो किराए में खानपान शुल्क जोड़ा जाएगा। रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि शताब्दी के मुकाबले तेजस के मूलभूत किराये में 20 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोत्तरी है। सुपरफास्ट सरचार्ज, आरक्षण शुल्क और खानपान शुल्क अलग से लगाए जाएंगे।
 
बगैर भोजन के तेजस में एग्जिक्यूटिव श्रेणी का किराया 2,540 रूपए तय रहेगा और भोजन के साथ किराया 2,940 रूपए होगा। भोजन के साथ चेयर कार का किराया 1,850 रूपए होगा और भोजन के बगैर इसका किराया 1,220 रूपए होगा। शताब्दी का किराया एग्जिक्यूटिव श्रेणी और चेयर कार श्रेणी में क्रमश: 2,390 रूपए और 1,185 रूपए है जिसमें भोजन भी शामिल होता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »