20 Apr 2024, 14:39:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जब लैंडिग के वक्त प्लेन में बजने लगा राष्ट्रगान, खड़े नहीं हो सके यात्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2017 5:35PM | Updated Date: Apr 23 2017 5:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। स्पाइसजेट एयरलांइस की एक फ्लाइट में यात्री उस समय उलझन में पड गए जब लैंड करते वक्त प्लेन में राष्ट्रगान बजने लगा। लैंडिंग के वक्त जब सारे यात्री सीट बेल्ट्स से बंधे हुए थे, उसी वक्त प्लेन के पैसेंजर अड्रेस सिस्टम पर राष्ट्रगान बजने लगा। ऐसे में यात्री उलझन में पड गए कि राष्ट्रगान के सम्मान में खडे हों या फ्लाइट के नियमों का पालन करें। 
 
घटना 18 अप्रैल की है। जब स्पाइसजेट का विमान तिरुपति से हैदराबाद जा रहा था। विमान में सवार एक यात्री ने एयरलाइंस कंपनी प्रबंधन से इस बारे में शिकायत की। यात्री पुनीत तिवारी का कहना है कि स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 1044 के क्रू मेंबर्स ने राष्ट्रगान बजाया।
यात्री तो यात्री, क्रू मेंबर्स भी राष्ट्रगान के सम्मान में खडे नहीं हो सके। पुनीत का कहना है कि यात्री लैंडिंग के वक्त सीट बेल्ट लगाए रहने के पायलट के निर्देश को मानने के लिए मजबूर थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »