19 Apr 2024, 14:33:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वाट्सऐप के अपडेट फीचर से चकराए यूजर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2017 2:40PM | Updated Date: Feb 26 2017 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस बार महाशिवरात्रि पर लोगों का सिर चकराने की वजह भांग न होकर वाट्सऐेप का अपडेट फीचर था। बदले हुए इस स्वरूप में लोग उलझ गए। कुछ लोगों को स्टेटस ढूंढने तो कुछ को अपने कॉन्टेक्ट तलाशने में मशक्कत करना पड़ी। शुक्रवार रात 12 बजे बाद वाट्सऐेप ने दुनियाभर के यूजर्स के लिए नया स्टेटस फीचर जारी किया। इसे समझ पाना लोगों के लिए मुश्किलभरा रहा। कुछ लोगों ने इसे सिरदर्द करार दिया है। 

नए फीचर्स पर यूजर्स की प्रतिक्रिया जानने के बाद 'दबंग दुनिया' की रिपोर्ट :- 
शब्दों को नहीं मिले स्थान
सोशल मीडिया से दूर रहकर प्राइवेट कन्वर्सेशन के लिए यूज किए जाने वाले वाट्सऐप का स्वरूप बदलकर इंस्टाग्राम, स्नैपचैट की तरह सोशल मीडिया ऐप में तब्दील हो चुका है। नए फीचर में शब्दों को स्थान न मिलना एक बड़ी समस्या है। मैसेजिंग ऐप से अब ये फोटो शेयरिंग ऐप में बदल चुका है। 
- साहनी, यूजर
 
आसान को बनाया मुश्किल
कॉन्टेक्ट लिस्ट कहां है? इसे लेकर भ्रम की स्थिति है। पुराने फीचर में चैट के ठीक बाजू में यह लिस्ट आती थी। नए टैब में इसे ढूंढने की मशक्कत करना पड़ रही है, क्योंकि नए फीचर में कॉन्टेक्ट टैब के लिए कोई स्थान नहीं रखा है। अब यह मैसेज लोगो में नजर आता है। नए फीचर्स में सरल स्वरूप को जबरदस्ती मुश्किलभरा बनाया गया है।
 - आदिल, यूजर
 
दोस्तों या पापा को कैसे बर्थडे विश करूं?
नया फीचर स्नैपचैट की कॉपी है। स्टेटस आपके मूड को रिफ्लेक्ट करते हैं। इसमें टेक्स्ट फॉर्मेट न होकर जिफ, वीडियो और फोटो फॉर्मेट में होने से कई बातें छूट जाती हैं। शब्दों में हम फीलिंग बयां करते हैं, लेकिन इनमें ये संभव नहीं। मुझे पापा या दोस्त को बर्थडे विश करना है तो क्या करूं?
 - दीपक शर्मा 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »