19 Apr 2024, 02:30:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मप्र के विदिशा में खुला देश का पहला पोस्ट-ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2017 2:37PM | Updated Date: Feb 26 2017 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के विदिशा में भारत का पहला पोस्ट-ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोला गया है। केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज यहीं से सांसद हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल विदिशा में इस केन्द्र का शुभारंभ करते हुए कहा इसके शुरू होने से विदिशा सहित रायसेन,गुना, अशोकनगर, सागर और दमोह जिले के नागरिकों को अब पासपोर्ट बनवाने के लिए भोपाल नहीं जाना पड़ेगा।
 
यह लघु केन्द्र पासपोर्ट सेवा केन्द्र के रूप में कार्य करेगा। केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को इस पासपोर्ट सेवा केन्द्र को खोेलने के लिए धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि आवेदन-पत्र की जांच के साथ ही उसकी स्वीकृति भी एक ही दिन में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। पहले दिन शेख सोहित और पवन सोनी ने इस कार्यालय के माध्यम से अपने पासपोर्ट बनवाए।
 
चौहान ने कहा कि केन्द्र शासन के सहयोग से मध्यप्रदेश को ऐसी सुविधाएं मिल रही हैं, जिनके बारे में कुछ वर्ष पूर्व सोचना भी मुश्किल था। उन्होंने कहा जब अटल बिहारी वाजपेयी विदेश मंत्री थे, उस समय मध्यप्रदेश को पहले पासपोर्ट कार्यालय की सुविधा मिली थी। चौहान ने कहा कि पहले पासपोर्ट बनवाने के लिए 42 दिन की प्रतीक्षा-सूची थी, जो अब घटकर तीन दिन की रह गई है। इसे और कम करने के प्रयास जारी हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »