18 Apr 2024, 19:50:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कमजोर ग्राहकी से दूसरे दिन टूटा सोना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2017 4:41PM | Updated Date: Jan 21 2017 4:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिका में नये राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के बाद वैश्विक स्तर पर पीली धातु में आई तेजी के बावजूद स्थानीय ग्राहकी कम रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 55 रूपए लुढ़ककर 29,575 रूपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोने में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई है। हालांकि, औद्योगिक मांग आने से चांदी लगातार दूसरे दिन मजबूत हुई है।

यह 100 रूपए ऊपर 41,700 रूपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्ताहांत पर शुक्रवार को एशियाई बाजारों में तथा यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार के दौरान सोना कमजोर था लेकिन, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले भाषण के बाद डॉलर के कमजोर पड़ने से पीली धातु  को बल मिला।

सोना हाजिर 6.25 डॉलर चढ़कर 1,209.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 8.7 डॉलर की छलांग लगाकर 1,210.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी शुरुआती गिरावट से उबरते हुए 0.09 डॉलर की बढ़त में 17.06 डॉलर प्रति औंस पर रही।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »