24 Apr 2024, 15:27:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

प. बंगाल को मिले 2.35 लाख करोड़ रूपए के निवेश प्रस्ताव: ममता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2017 3:27PM | Updated Date: Jan 21 2017 3:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल को तीसरे वैश्विक बंगाल व्यावसायिक शिखर सम्मेलन में उद्यमियों से 2.35 लाख करोड़ रूपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुये हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यहां यह जानकारी दी। दो दिन चले इस व्यावसायिक सम्मेलन के समापन सत्र में ममता ने कहा मुझे  यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि राज्य को शिखर सम्मेलन के दौरान 2.35 लाख करोड़ रूपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

ममता ने कहा कि चीन की विभिन्न कंपनियों ने विनिर्माण क्षेत्र में 61,765 करोड़ रूपए के निवेश का प्रस्ताव किया है। करीब 50,710 करोड़ रूपए सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम क्षेत्र में निवेश के प्रस्ताव मिले हैं जबकि 46,600 करोड़ रूपए शहरी विकास क्षेत्र, 38,810 करोड़ रूपए परिवहन क्षेत्र में और 27,000 करोड़ रूपए उपरिगामी जनपरिवहन प्रणाली में निवेश के प्रस्ताव मिले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा 2.35 लाख करोड़ रूपए की निवेश प्रतिबद्धता वाले प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। नोटबंदी और नई मुद्रा को चलन में लाने की मौजूदा परिस्थितियों के बावजूद राज्य को इतने निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुये हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले राज्य में हुए दो निवेश सम्मेलनों में कुल मिलाकर 4.93 लाख करोड़ रूपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, इनमें से 40 प्रतिशत पर अमल किया जा रहा है। यह काफी सराहनीय है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »