20 Apr 2024, 16:01:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

TATA :मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटाया, रतन टाटा अंतरिम अध्यक्ष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2016 6:58PM | Updated Date: Oct 24 2016 6:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बिजनेस की दुनिया के बड़े घटनाक्रम में टाटा संस के बोर्ड ने साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटा दिया है। उनकी जगह रतन टाटा को चार महीने के लिए अंतरिम चेयरमैन नामित किया गया है।

टाटा संस ने नए चेयरमैन की खोज के लिए पांच सदस्यों वाली एक समिति का गठन किया है। इसके लिए उसे चार महीने का समय दिया गया है। मिस्त्री को हटाने का निर्णय यहां टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक के बाद किया गया। 48 वर्षीय मिस्त्री की जगह 78 वर्षीय रतन टाटा को कंपनी के अंतरिम चेयरमैन पद की जिम्मेदारी दी गई है।

मिस्त्री ने चार साल पहले इस विशाल कंपनी समूह के मुखिया का पद रतन टाटा से ही संभाला था। टाटा समूह नमक से लेकर सॉफ्टवेयर और इस्पात से लेकर वाहन विनिर्माण के क्षेत्र में काम करता है। देश-विदेश में फैले इस समूह का एकीकृत कारोबार 100 अरब डॉलर सालाना से ज्यादा है।
 
शेयर बाजार के दिग्गज हुए अलर्ट
गौरतलब हो कि कंपनी की ओर मिस्त्री को क्यों हटाया गया इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं आ रही है। बाजार में टाटा समूह के अंदर होने वाले इस बड़े बदलाव को लेकर कोई भनक तक नहीं थी। शेयर बाजार के जानकार बता रहे हैं कि टाटा संस के इस बड़े कदम से निश्चित तौर पर शेयर बाजार पर कल असर दिखाई देगा। बड़े खरीददार अभी से कल को लेकर सजग हो गए हैं।

बीते हफ्ते भी कमाई कराने में टॉप पर थे मिस्त्री
गौरतलब हो कि टाटा समूह ने सायरस मिस्त्री के चेयरमैन रहते हुए बीते हफ्ते में ही शेयर बाजार में शानदार प्रदर्शन किया था। इस हफ्ते के दौरान कमाई के मामले में मिस्त्री सबसे ऊंचे पायदान पर रहे थे। सर्वाधिक कमाई करने वालों की सूची में सायरस मिस्त्री के बाद गौतम अडाणी, अनिल अग्रवाल, मुकेश अंबानी और आनंद महिंद्रा रहे थे। बताया जा रहा है कि सायरस मिस्त्री 13,200 करोड़ की कमाई के साथ नंबर एक के पायदान पर रहे। बीते हफ्ते के दौरान टीसीएस का शेयर 2.7 फीसदी बढ़ा था। इसकी बाजार हिस्सेदारी भी 12,375 करोड़ रुपए बढ़ गई। टाटा समूह की 10 लिस्टेड कंपनियों में से छह ने पिछले हफ्ते सकारात्मक और 4 ने नकारात्मक रिटर्न दिया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »