29 Mar 2024, 05:02:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आरबीआई जारी करेगा 20 रुपए के नए नोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2016 2:38PM | Updated Date: Oct 24 2016 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रिजर्व बैंक (आरबीआई) महात्मा गांधी श्रृंखला-2005 में 20 रुपए के नये नोट शीघ्र ही जारी करेगा। आरबीआई ने आज जारी बयान में इसकी जानकारी दी। उसने कहा कि इन नए नोटों में दोनों नंबर पैनल अंग्रेजी के 'एल' से शुरू होंगे तथा इनपर पूर्व गर्वनर डॉ रघुराम राजन के हस्ताक्षर होंगे। इन नोटों पर प्रिंटिंग वर्ष 2016 दर्ज होगा। केन्द्रीय बैंक ने कहा कि नए नोटों का डिजायन तथा सुरक्षा फीचर महात्मा गांधी श्रृंखला-2005 की तरह ही होंगे। उसने कहा कि इससे पहले भी जारी हुए 20 रुपए के सभी नोट वैध होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »