29 Mar 2024, 03:26:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आईएलएन स्टूडियो की एसएमयूएलई इंक के साथ साझेदारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2020 4:15PM | Updated Date: Feb 16 2020 4:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मल्टी चैनल नेटवर्क्स में से एक आईएलएन स्टूडियो ने देश का पहला डिजिटल-ओनली म्यूज़िकल रिएलिटी शो एसएमयूएलई आईदिवा1, 2, 3 रियाज’ लॉन्च करते हुये एसएमयूएलई इंक के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने रविवार को यहां जारी बयान में कहा कि  यह शो आईदिवा के बहुचर्चित शो साउथ दिल्ली गर्ल्स में निभाए गए प्रचलित किरदार बिल्ली मास्सी के संवाद 123 रियाज पर आधारित है। इसमें पंजाबी पॉप स्टार, जस्सी गिल, ‘तारीफन’ सेंसेशन, लीसा मिश्रा एवं आईदिवा की कलाकार कुशा कपिला दिखाई देंगे, जिसमें मेंटर अपने अपने दल के संगीतप्रेमियों को हर हफ्ते एक गाने का चैलेंज देंगे और वो एसएमयूएलई पर उनके साथ गाना भी गाएंगे। 

साप्ताहिक विजेताओं को उनके साथ ऑरिजनल म्यूज़िक वीडियो में गाने और अभिनय करने का मौका मिलेगा।उसने कहा कि 12 हफ्तों में 12 चैलेंजे तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का उद्देश्य एक सहयोगपूर्ण म्यूजिक प्लेटफॉर्म बनाना है, जो म्यूजिक को शिक्षा के क्षेत्र से हटकर इसे लोगों से जुड़ने और मनोरंजन का माध्यम समझते हैं। एसएमयूएलई के अध्यक्ष बिल ब्रैडफोर्ड ने कहा कि भारत हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। यहां पर युवा यूजर संगीत  सीखते हैं और संगीत बनाने में रुचि रखते हैं, लेकिन जैसे जैसे उनकी उम्र बढ़ती जाती है, तो उनकी यह रुचि पीछे रह जाती है। इस साझेदारी से हम हर किसी को गीत गाने की अपनी रुचि पूरी करने, परफॉर्म करने और स्टार बनने का अवसर दे रहे हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »