29 Mar 2024, 12:31:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 175 रुपए टूटा, चांदी 1750 रुपए लुढ़की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2020 4:01PM | Updated Date: Jan 29 2020 4:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों में सोने-चाँदी में मंगलवार को रही भारी गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 175 रुपये टूटकर 41,595 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। चाँदी में 1,750 रुपये की भारी गिरावट रही और यह 46,800 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी जो पाँच सप्ताह से अधिक का निचला स्तर है। दोनों कीमती धातुओं की चमक लगातार दूसरे दिन फीकी पड़ी है। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को वहाँ सोना हाजिर एक फीसदी से अधिक टूट गया था।
 
इसका असर आज स्थानीय बाजार पर देखा गया। हालाँकि गत दिवस की भारी गिरावट के बाद अंतर्राष्ट्रीय सर्राफा बाजार में आज थोड़ा सुधार देखा गया। सोना हाजिर 0.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,567.18 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं, फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 1.40 फीसदी टूटकर 1,568.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के बाद जारी होने वाले बयान से पहले निवेशकों की सतर्कता के कारण सोने पर दबाव है। वहीं, नोवेल कोरोना वायरस के आर्थिक प्रभावों पर भी निवेशकों की नजर है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.30 प्रतिशत चढ़कर 17.49 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »