29 Mar 2024, 05:43:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Jio ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका - महंगे किए अपने...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2019 12:54PM | Updated Date: Nov 20 2019 12:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल के बाद अब रिलायंस जियो ने भी अपने टैरिफ प्लान महंगे करने का ऐलान किया है। रिलायंस जियो के बयान के मुताबिक, अगले कुछ सप्ताह में जियो के टैरिफ प्लान महंगे किए जाएंगे। फिलहाल सबसे सस्ती दरों पर सेवाएं दे रही। रिलायंस जियो ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि वह अगले कुछ सप्ताह में मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ाने वाली है।
 
एक ही दिन पहले सोमवार को भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने कहा था कि वे दिसंबर से मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ाने वाली हैं। जियो ने कहा कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) मोबाइल सेवाओं की दरों में संशोधन पर संभवत: परामर्श की शुरुआत करने वाला है। हालांकि इस बीच ट्राई से जुड़े सूत्रों ने कहा कि नियामक अभी दूरसंचार कंपनियों द्वारा शुल्क वृद्धि को अमल में लाने का इंतजार करेगा। नियामक उसके बाद इसकी समीक्षा करेगा कि शुल्क वृद्धि नियामकीय दायरे में है या नहीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »