16 Apr 2024, 23:51:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एलपीजी गैस कंपनी के मैनेजर से चार लाख की लूट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 7:22PM | Updated Date: Nov 17 2019 7:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा के बाहरी इलाके में स्थापित एक गैस गोडाउन पर नकाबपोश बदमाशों ने आज मैनेजर से बंदूक की नोंक पर चार लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। सेंधवा के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तरुणेंद्र  सिंह बघेल ने बताया कि तीन नकाबपोश बदमाशों ने सेंधवा से तीन किलोमीटर दूर बड़गांव स्थित एचपी गैस कंपनी के गोडाउन पर गैस  सिलेंडर वितरित कर रहे मैनेजर अशोक डुडवे से पिस्तौल की नोंक पर करीब चार लाख रुपये से भरा बैग लूट कर फरार हो गए।
 
उन्होंने बताया कि मैनेजर तथा वहां उपस्थित 2 ग्राहकों के साथ इस दौरान मारपीट भी की गई और बदमाश ग्राहकों के दुपहिया वाहनों की चाबी भी ले गये। मैनेजर डुडवे ने बताया कि 3 में से 2 बदमाशों के पास पिस्तौले थी। बघेल ने एक अन्य घटना  के बारे में बताया कि सेंधवा में कल रात्रि शोरूम संचालक  सर्वेश अग्रवाल को पिस्तौल के बट से चोटिल कर दो अज्ञात दुपहिया वाहन सवार नकाबपोश बदमाशों ने कागजात व चेक बुक से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गये। उन्होंने बताया कि अग्रवाल शोरूम बंद करके दुपहिया वाहन से घर की ओर जा रहे थे। उनका अस्पताल मे उपचार कर छुट्टी दे दी गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »