29 Mar 2024, 20:18:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 20रुपए चमका, चांदी 525 रुपए लुढ़की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 3:58PM | Updated Date: Nov 15 2019 3:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही नरमी के बीच डॉलर में रही तेजी के कारण घरेलू स्तर पर दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 20 रुपये चढ़कर 39,440 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा जबकि चाँदी 525 रुपये लुढ़ककर 45,675 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी तेजी के बाद मुनाफावूसली हुयी है जिससे कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गयी है। 
 
लंदन एवं न्यूयॉक से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 5.85 डॉलर उतरकर 1,463.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.70 डॉलर गिरकर 1,469.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चाँदी हाजिर 0.13 डॉलर फिसलकर 16.84 डॉलर प्रति औंस पर रही।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »