29 Mar 2024, 19:38:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

तेजस की होस्टेस को परेशान करते हैं यात्री - मांगते है मोबाइल नंबर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 4:02PM | Updated Date: Oct 23 2019 4:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की पहली निजी तेजस एक्सप्रेस के रेल यात्रियों को ट्रेन होस्टेस से सभ्यता से पेश आने का सलीका सिखाया जाएगा। ट्रेन की उद्घोषणा प्रणाली में यात्रियों से ट्रेन होस्टेस की फोटो और वीडियो न बनाने का आग्रह किया जाएगा। इसके अलावा ट्रेन में IRCTC के अधिकारी ट्रेन होस्टेस से यात्रियों के व्यवहार का फीडबैक भी लेंगे। इसके आधार पर नियमों में बदलाव करके उचित व्यवहार न करने वाले यात्रियों से निपटने के प्रबंध किये जाएंगे।
 
तेजस में हवाई जहाज की तर्ज पर यात्रियों को सर्विस देने के लिए ट्रेन होस्टेस रहती हैं। आप कहेंगे ये तो हवाई जहाज़ में भी होता ही है। एयर होस्टेस रहती ही हैं। लेकिन हवाई यात्रियों के ठीक उलट ट्रेन यात्री खानपान सेवा में लगी होस्टेस से लोग सलीके से पेश नहीं आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि खाना परोसने या वेलकम ड्रिंक देते समय रेल यात्री बैगर उनकी परमिशन के सेल्फी ले रहे हैं। काम करते हुए उनका वीडियो बना रहे हैं. बार-बार सीट पर लगे कॉल बटन को दबाकर होस्टेस को बेवजह परेशान करते हैं। कई यात्री एक कदम आगे बढ़ते हुए होस्टेस का मोबाइल नंबर तक मांगने से नहीं हिचक रहे हैं।
 
दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली देश की पहली प्राइवेट ट्रेन आए दिन किसी न किसी वजहों से सुर्खियों में बनी रहती है। ताजा मामला बेहद ही हैरान करने वाला है। यात्रियों को हवाई जहाज जैसी मिल रही सुविधाओं और चमक-धमक से ज्यादा ट्रेन में सेवाएं दे रही रेल होस्टेस ज्यादा आकर्षक लगती हैं। रेल होस्टेस के रुप में काम कर रहीं लड़कियां एक तरफ तेजस में काम करने को लेकर गदगद हैं तो वहीं यात्रियों के बर्ताव से परेशान भी हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »