28 Mar 2024, 23:09:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लॉन्च हुई ये शानदार स्मार्टवॉच - किया ऐसा काम तो करेगी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2019 11:25AM | Updated Date: Sep 16 2019 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। चीन की टेक कंपनी जियोनी ने अपनी नई स्मार्टवॉच Smart 'Life' Watch लॉन्च कर दिया है। जियोनी ब्रांड के इस स्मार्टवॉच की कीमत 2,999 रुपए तय की गई है। जियोनी का दावा है कि स्मार्ट लाइफ वॉच 24 घंटे रियल टाइम हार्ट रेट मॉनिटर करने में सक्षम है। इसके अलावा यह कैलोरी मीटर, फिटनेस, हेल्थ और मल्टी-स्पोर्ट्स एक्टिविटी ट्रैकिंग के साथ आती है। स्मार्टवॉच पर वॉयस कॉल और मैसेज अलर्ट भी प्राप्त कर सकते हैं। Gionee Smart Life Watch गूगल फिट और Strava जैसे ऐप्स के साथ भी काम करती है। 
 
कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टवॉच 24 घंटे रियल टाइम हार्ट रेट मॉनिटर करेगी, इसके साथ ही इसमें कैलोरी मीटर भी मिलेगा। वॉच फिटनेस, हेल्थ और अलग-अलग स्पोर्ट्स एक्टिविटी  को ट्रैक करेगी। वॉयस कॉलिंग और मैसेज अलर्ट जैसी सुविधा से लैस यह स्मार्टवॉच, गूगल फिट और स्ट्रावा जैसी ऐप के साथ भी काम करती है ताकि यूजर फिटनेस डेटा थर्ड पार्टी ऐप्स से साथ साझा कर सके।
 
इस वॉच में 1.3 इंच का आईपीएस कलर टचस्क्रीन डिस्प्ले है। डिस्प्ले सेफ्टी के लिए इसमें 2.5डी कॉर्निंग ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है, इसके साथ ही इसकी केस को स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है। यह वॉच वॉटर रेजिस्टेंट भी है। यह स्मार्टवॉच 24 घंटे रियल टाइम में यूजर की हार्ट रेट मॉनिटर करेगी। इसके साथ ही यह फिटनेस और वर्कआउट एक्टिविटी जैसे वॉकिंग, रनिंग, साइकलिंग, ट्रैकिंग, प्लेईंग इनडोर-आउटडोर गेम्स को भी ट्रैक करेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »