29 Mar 2024, 13:32:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वेरि5डिजिटल ने जुटाये 20 लाख डॉलर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2019 12:05AM | Updated Date: Aug 8 2019 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आइडेंटिटी वेरिफिकेशन एवं यूजर ऑनबोर्डिंग कंपनी वेरि5डिजिटल ने सीरीज ए फंडिंग राउंड में 20 लाख डॉलर की राशि जुटाई है। कंपनी ने बुधवार को यहां बताया कि फंडिंग के इस राउंड का नेतृत्व कैलिफोर्निया स्थित वेंचर कैपिटल फर्म खोसला वेंचर्स ने किया। कंपनी इस पूंजी का उपयोग देश में आइडेंटिटी समाधानों का दायरा तेजी से बढ़ाने के लिए करेगी। साथ ही आइडेंटिटी एवं डिजिटल इंडिया से संबंधित नए उत्­पादों एवं सेवाओं का भी निर्माण किया जाएगा। कंपनी ने एशिया के बाजारों में अपने आइडेंटिटी संबंधित उत्पादों को लॉन्च करने की योजना बनाई है। वेरि5डिजिटल जिसे पहले आधार ब्रिज के नाम से जाना जाता था, यूजर ऑन-बोर्डिंग एवं वेरिफिकेशन क्षेत्र में अग्रणी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »