28 Mar 2024, 15:57:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 430 अरब डॉलर के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2019 8:15PM | Updated Date: Aug 2 2019 8:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 72.7 करोड़ डॉलर घटकर 429.64 अरब डॉलर पर रहा। रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आँकड़ों के अनुसार, 26 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.73 अरब डॉलर गिरकर 399.35 अरब डॉलर पर रहा। इस दौरान स्वर्ण भंडार 1.02 अरब डॉलर बढ़कर 25.33 अरब डॉलर पर रहा। आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 15. 8 करोड़ डॉलर घटकर 3.51 अरब डॉलर पर रहा जबकि विशेष आहरण अधिकार 28 लाख डॉलर की गिरावट में 1.44 अरब डॉलर रह गया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »