26 Apr 2024, 04:14:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शेयर बाजार के गिरावट साथ बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2019 7:52PM | Updated Date: Jul 29 2019 7:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एशियाई बाजारों के गिरावट में रहने के बीच ऑटोमोबाइल कंपनियों और धातु समूह में हुयी भारी बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार सोमवार को गिरावट लेकर बंद हुआ। छह दिनों की गिरावट के बाद पिछले शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त बनाने में सफल रहा था लेकिन सोमवार को फिर से बाजार में बिकवाली हावी हो गयी जिससे बीएसई का सेंसेक्स 196.42 अंक गिरकर 37686.37 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) 95.10 अंक टूटकर 11189.20 अंक पर रहा। बड़ी कंपनियों की तुलना में मझौल और छोटी कंपनियों में अधिक बिकवाली हुयी जिससे बीएसई का मिडकैप 0.67 प्रतिशत उतरकर 13672.90 अंक पर और स्मॉलकैप 1.03 प्रतिशत गिरकर 12925.70 अंक पर रहा। 
बीएसई में कुल 2597 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1706 गिरावट में और 766 बढ़त में रहे जबकि 125 में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स में ऑटो समूह में सबसे अधिक 3.55 प्रतिशत और धातु समूह में 3.01 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। बढ़त में रहने वालों में बैंकिंग में सबसे अधिक 0.25 प्रतिशत की बढ़त रही। वैश्विक स्तर पर अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ खुले जबकि यूरोप के प्रमुख सूचकांक हरे निशान में रहे। एशियाई के प्रमुख बाजार गिरावट में रहे जिसमें जापान का निक्की 0.19 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 1.03 प्रतिशत, दक्षिण  कोरिया का कोस्पी 1.78 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.12 प्रतिशत शामिल है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »