29 Mar 2024, 13:39:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चीन की कंपनी ने लॉन्‍च की ये शानदार बाइक - कीमत लाखों में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 12:35PM | Updated Date: Jul 21 2019 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। चीन की मोटरसाइकल कंपनी CFMoto ने भारत में अपना बाइक लाइन-अप लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी ने बेंगलुरु की AMW मोटरसाइकल से टाइ-अप किया है जिससे भारतीय बाज़ार में कंपनी अपने पैर जमा सके। भारत में CFMoto ने चार मोटरसाइकल के साथ बिज़नेस शुरू किया है जिसमें 300NK, 650NK, 650MT और 650GT शामिल हैं।
 
कंपनी ने भारत में इन बाइक्स की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 2.29 लाख रुपए है, वहीं टॉप मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 5.49 लाख रुपए रखी गई है, ये सभी कीमतें इंट्रोडक्टरी हैं। कंपनी ने कहा है कि अगले कुछ महीने में 400cc सैगमेंट की मोटरसाइकल भारत में लॉन्च की जाएगी।
 
देश में CFMoto-AMW की सबसे सस्ती बाइक 300NK है और इस रेन्ज का टॉप मॉडल 650GT है। इन बाइक्स को ऑस्ट्रेलिया में डिज़ाइन किया गया है और चीन में इनका उत्पादन किया गया है। कंपनी ने बताया कि इन बाइक्स की बुकिंग्स 5 अगस्त से शुरू की जाएगी और अक्टूबर 2019 तक इसकी डिलिवरी शुरू कर दी जाएगी।
 
CFMoto इन बाइक्स को असेंबल करने के लिए बेंगलुरू के नज़दीक एक प्रोडक्शन फैसिलिटी तैयार कर रही है जिसकी सालाना उत्पादन क्षमता 10,000 यूनिट होगी। कंपनी की एंट्री लेवल मोटरसाइकल में 292cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन लगाया गया है जो 33 bhp पावर और 20.5 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है और 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »