24 Apr 2024, 01:03:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

झारखंड निगम विकास परियोजना के लिए 14.7 करोड़ डॉलर का ऋण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 12:19AM | Updated Date: Jun 25 2019 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली । झारखंड निगम विकास परियोजना के लिए विश्व बैंक राज्य को 14.7 करोड़ डॉलर का ऋण देगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस संबंध में सोमवार को एक करार किया गया जिस पर भारत सरकार की ओर से आर्थिक मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव समीर कुमार खरे, विश्व बैंक के कार्यकारी कंट्री निदेशक शंकर लाल और झारखंड सरकार की ओर से राज्य शहरी विकास एजेंसी के निदेशक अमित कुमार और झारखंड शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर से उत्कर्ष मिश्रा ने हस्तारक्षर किये। यह परियोजना मूलभूत शहरी सेवायें उपलब्ध कराने के लिए निगम क्षेत्र में क्षमता निर्माण में सुधार करने पर केन्द्रित है। इसमें जलापूर्ति, जल मल निकासी, शहरी सड़क आदि पर निवेश किये जाने हैं। विश्व बैंक की ओर से इंटरनेशनल बैंक फॉर रिक्शट्रक्शन एंड डेवलपमेंट यह ऋण प्रदान करेगा। इस ऋण की परिपक्वता अवधि 22.5 वर्ष है।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »