29 Mar 2024, 14:17:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जेट एयरवेज के 2 हजार कर्मचारियों को नौकरी देगा स्पाइसजेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2019 6:26PM | Updated Date: Jun 5 2019 6:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। प्राइवेट एयरलाइन स्पाइसजेट आर्थिक संकट से जूझ रही जेट एयरवेज के 2000 स्टाफ की भर्ती की योजना बना रही है। स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने बताया, 'हमने उल्लेखनीय रूप से जेट एयरवेज के लोगों को अपने साथ जोड़ा है। वे काफी योग्य और पेशेवर हैं। हम आगे भी जेट एयरवेज के लोगों को नौकरी देना जारी रखेंगे।'
 
सिंह ने कहा, 'हमने जेट एयरवेज के 1,100 कर्मचारियों को अपने साथ जोड़ा है। उम्मीद है कि यह आंकड़ा 2,000 पर जाएगा। इनमें पायलट, चालक दल सदस्य और हवाई अड्डा सेवाओं, सुरक्षा से जुड़े लोग हैं। उन्होंने आगे बताया कि स्पाइसजेट के पास बोइंग 737, बॉम्बार्डियर क्यू 400 और बी 737 फ्राइटर विमान हैं।
 
एयरलाइन 62 डेस्टिनेशन के लिए रोज 575 उड़ानों को ऑपरेट करती है। इनमें नौ इंटरनेशनल डेस्टिनेशन शामिल हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या स्पाइसजेट बड़े आकार के विमानों को ऑपरेट करने पर भी ध्यान देगी, सिंह ने कहा कि अभी हमारा ध्यान छोटे आकार के विमानों पर है। जेट एयरवेज बड़े आकार के विमानों से परिचालन करती रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »