28 Mar 2024, 18:12:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2019 12:01PM | Updated Date: May 31 2019 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पेट्रोल के दामों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में सात पैसों की कमी आई है। गुरुवार को भी पेट्रोल के दामों में छह पैसे की गिरावट आई थी। उसके पिछले छह दिनों तक लगातार पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही थी। 31 मई यानी आज दिल्ली में पेट्रोल 71.73 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं डीजल के दामों में 12 पैसे की कमी आई है। आज राजधानी में डीजल 66.51 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। गुरुवार को भी डीजल के दामों में छह पैसों की गिरावट आई थी।
 
मुंबई में पेट्रोल सात पैसों की गिरावट के साथ 77.41 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं डीजल में 13 पैसों की गिरावट के साथ 69.82 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल सात पैसों की कमी के साथ 74.47 रुपए और डीजल 12 पैसों की गिरावट के साथ 70.32 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल सात पैसों की कमी के साथ 73.79 रुपए और डीजल 12 पैसों की कमी के साथ 68.27 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
 
इस महीने फ्यूल प्राइस में बढ़ोत्तरी हुई है लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपेक्षतया सामान्य रही हैं। सभी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर तेल की कीमतें एक जैसी ही हैं। तेल की कीमतें हर रोज अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख के हिसाब से बदलती हैं। कीमतों में बदलाव हर रोज सुबह 6 बजे होता है। इसलिए पेट्रोल पंप पर जाने से पहले एक बार पेट्रोल की कीमतें चेक जरूर कर लें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »