20 Apr 2024, 17:04:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एग्जिट पोल को लेकर विवेक ओबेरॉय ने शेयर की ऐश्वर्या की 'अपमानजनक' फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2019 5:39PM | Updated Date: May 20 2019 5:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने ट्वीट कर एक पुरानी तस्‍वीर शेयर की है। दरअसल एग्जिट पोल के बाद एक मीम वायरल हो रहा था। इस मीम में तीन तस्वीरें थीं। एक तस्वीर में ऐश्वर्या सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं। एक में विवेक के साथ और तीसरी तस्वीर में वह पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ नजर आ रही हैं। जैसा कि आप देख सकते हैं सलमान वाली तस्वीर में ओपीनियन पोल, विवेक वाली तस्वीर में एग्जिट पोल और अभिषेक वाली तस्वीर में रिजल्ट लिखा था। इस तस्वीर को उन्होंने तो हल्के फुल्के मूड में ही शेयर किया।
 
लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अलग-अलग कमेंट्स कर रहे हैं। रिया नाम की एक यूजर ने लिखा, प्लीज इस तरह की तस्वीरें ना शेयर करें।  ये एक महिला की छवि के लिए अच्छा नहीं है। साथ ही उसके बच्चे के लिए टॉर्चर है। ज्वाला गुट्टा ने इस ट्वीट को बेहद अपमानजनक बताया। वह विवेक के इस ट्वीट के बेहद निराश हुईं। मोहम्मद जुबैर ने लिखा, एक मिलेनियर की बेटी से शादी के बाद भी कोई अभी तक अतीत में अटका हुआ है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »