19 Apr 2024, 22:02:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कतर एयरवेज ने अतिरिक्त उड़ानों के लिए मांगी अनुमति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2019 6:13PM | Updated Date: May 15 2019 6:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कतर की विमान सेवा कंपनी कतर एयरवेज ने भारतीय शहरों से कतर के बीच अस्थाई रूप से अतिरिक्त उड़ानों के संचालन के लिए नागर विमानन महानिदेशालय से अनुमति मांगी है। कंपनी ने बुधवार को बताया कि जेट एयरवेज के परिचालन बंद करने के कारण दोनों देशों के बीच सीट की उपलब्धता कम हुई है। उसने प्रस्ताव दिया है कि इसकी भरपाई के लिए कतर एयरवेज को अस्थाई रूप से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु से कतर के बीच अतिरिक्त उड़ानों के संचालन की अनुमति दी जाये ताकि गर्मी के व्यस्त मौसम की माँग पूरी की सके तथा यात्रियों को परेशानी न हो।
 
कतर एयरवेज समूह के मुख्य कार्यकारी अकबर अल बकर ने कहा ‘‘कतर एयरवेज का मानना है कि प्रस्तावित योजना भारतीय यात्रियों पर वित्तीय तथा भावनात्मक दबाव कम करने में मददगार होगा।’’ कतर में सात लाख भारतीय रहते हैं जो वहाँ की आबादी का 25 प्रतिशत है। अरब के पड़ोसी देशों द्वारा जून 2017 में कतर से हवाई संपर्क काट लेने के कारण पड़ोसी देशों से होकर भारत आने का भी विकल्प नहीं है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »