28 Mar 2024, 19:39:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 11 माह के उच्चतम स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2019 6:28PM | Updated Date: Apr 19 2019 6:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 1.11 अरब डॉलर बढ़कर करीब 11 महीने के उच्चतम स्तर 414.89 अरब डॉलर पर पहुँच गया। यह पिछले साल मई के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। विदेशी मुद्रा भंडार 18 मई 2018 को समाप्त सप्ताह में 415.05 अरब डॉलर रहा था। यह लगातार नवाँ सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। इससे पहले पांच अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 1.88 अरब डॉलर बढ़कर 413.78 अरब डॉलर पर रहा था।
 
रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आँकड़ों के अनुसार, 12 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 64.64 करोड़ डॉलर की बढ़त में 386.76 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 7.74 करोड़ डॉलर बढ़कर 23.30 अरब डॉलर हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 37.81 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 3.36 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 33 लाख डॉलर बढ़कर 1.46 अरब डॉलर रहा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »