19 Apr 2024, 05:42:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब नोएडा में मिलेगी इटली की सुपरबाइक्स, जानिए शुरुआती कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2019 3:52PM | Updated Date: Apr 19 2019 4:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नोएडा। इटैलियन ब्रांड बेनेली की सुपरबाइक्स की पूरी श्रखंला अब नोएडा में उपलब्ध होगी। इसके लिए शुक्रवार को यहाँ एक एक्सक्लूसिव शोरूम खोला गया है। विश्व की प्रीमियम बाइक्स के प्रमुख वैश्विक निर्माता बेनेली और अदीश्वर ऑटो राइड इंडिया महाबीर ग्रुप के नोएडा के संभ्रांत इलाके सेक्टर 63 में आज शोरूम का उद्घाटन हुआ। इसमें बेनेली की पाँच सुपरबाइक्स उपलब्ध होंगी। सुपरबाइक्स की बुकिंग और डिलीवरी शुरू हो गई है।
 
बुकिंग के लिए 10 हजार रुपए अदा करने होंगे और इंडिया.बेनेली.कॉम पर ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है। बेनेली की पाँच सुपरबाइक्स हैं जिनकी कीमत साढ़े तीन लाख रुपए से लेकर 5.50 लाख रुपए (एक्स शोरूम-भारत) है। बेनेली टीएनटी 300 (एबीएस) की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये 302आर (एबीएस) 3.70 लाख रुपए, टीएनटी 600आई की 6.20 लाख रुपए, टीआर के502 की 5.10 लाख रुपये और टीआर के502 एक्स की साढ़े पाँच लाख रुपये है।
 
कंपनी की पाँचों बाइक्स पाँच साल की असीमित किलोमीटर वारंटी के साथ उपलब्ध होंगी। इस मौके पर बेनेली इंडिया के प्रबंध निदेशक विकास झाबख ने फेलिक्स ऑटोवर्क्स एलएलपी के साथ कारोबार के लिए जुड़ने पर खुशी जताते हुये कहा कि यहाँ उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएँ मुहैया कराने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »