28 Mar 2024, 15:18:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दिल्ली और मुंबई से 24 उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2019 2:49PM | Updated Date: Apr 18 2019 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने 26 अप्रैल से 02 मई के बीच दिल्ली और मुंबई से 24 नई उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि वह मुंबई और दिल्ली के बीच चार, मुंबई से अन्य शहरों के लिए 16 तथा दिल्ली से अन्य शहरों के लिए चार उड़ानें शुरू करेगी। ये सभी दैनिक उड़ानें होंगी। इनमें मुंबई से जयपुर, पटना, बागडोगरा, अमृतसर, हैदराबाद, कोयम्बटूर, कोलकाता और मेंगलुरु के लिए तथा दिल्ली से पटना और बेंगलुरु के लिए उड़ानें शुरू की जाएगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »