19 Apr 2024, 06:25:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

170 रूपए सस्‍ता हुआ सोना - चांदी भी 350 रू. टूटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2019 6:12PM | Updated Date: Apr 12 2019 6:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु के 1,300 डॉलर प्रति औंस से नीचे उतरने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने पर दबाव रहा और यह 170 रुपए लुढ़ककर करीब एक सप्ताह के निचले स्तर 32,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 350 रुपए टूटकर 38,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में गुरुवार को सोने में दो सप्ताह की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट देखी गई और यह एक फीसदी से भी ज्यादा टूट गया। इसका असर आज यहां स्थानीय बाजार में देखा गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में बेरोजगारी दावा तकरीबन पांच दशक के निचले स्तर पर आने तथा उत्पादों की कीमतों में पांच महीने की सबसे बड़ी तेजी के आँकड़ों से पीली धातु दबाव में आ गई। शुक्रवार को डॉलर में आई नरमी से सोने में थोड़ा सुधार देखा गया, हालांकि यह अब भी 1,300 डॉलर के नीचे बना हुआ है। सोना हाजिर 3.15 डॉलर चढ़कर 1,295 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.90 डॉलर की बढ़त में 1,298.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.11 डॉलर चमककर 15.06 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »