19 Apr 2024, 08:54:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एक बार फिर गिरफ्तार किए गए निसान मोटर कंपनी के पूर्व चेयरमैन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2019 3:23PM | Updated Date: Apr 4 2019 3:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान पुलिस ने निसान मोटर कंपनी के पूर्व चेयरमैन कार्लोस घोस्र को कंपनी के साथ वित्तीय हेरफेर को लेकर जारी जांच के सिलसिले में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। घोस्र के एक अन्य मामले में जमानत लेने के एक महीने के भीतर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई। उन्होंने अपने खिलाफ लगे नये आरोपों से इनकार किया है। छह महीने से कम समय में उनकी यह चौथी गिरफ्तारी हुई है।  
 
इससे पहले मीडिया में आयी रिपोर्ट में कहा गया कि घोस्र को टोक्यो पुलिस ने ऑटोमोबाइल कंपनी से संबंधित धन के दुरूपयोग करने के संदेह में गिरफ्तार कर लिया। पूर्व प्रबंधकर्ता के खिलाफ  निसान कंपनी को 50 लाख डॉलर का नुकसान कराने का आरोप है। 
 
घोस्र की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, 'आज सुबह मेरी गिरफ्तारी निरंकुशता भरा आदेश है। । मेरे ऊपर लगे  सभी आरोप बेबुनियाद है और मैं निर्दोष हूं।'  उन्होंने सुबह ट्वीट कर घोषणा की कि वह 11 अप्रैल को संवाददाता सम्मेलन की तैयारी कर रहे हैं जिसमें घटना की सच्चाई बयां करेंगे और इसके कुछ ही देर बाद उन्हें नाटकीय ढ़ंग से गिरफ्तार कर लिया जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »