29 Mar 2024, 01:09:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत का मोबाइल इंटरनेट डेटा पूरी दुनिया में सबसे सस्‍ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2019 10:43AM | Updated Date: Mar 6 2019 10:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। हाल ही में आए एक नए शोध में पाया गया है कि दुनिया का सबसे सस्ता मोबाइल डेटा पैक भारत में उपलब्ध है। सस्ते डेटा पैक के मामले में भारत ने अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। आज भारत में 1 GB नेट की कीमत सिर्फ 18.36 है। 

Price comparison site (Cable.co.uk) ने पाया है कि भारत में 1 GB डेटा 18.36 रुपये में उपलब्ध है, जबकि ब्रिटेन में इसकी कीमत 470.19 रुपये है। वहीं अमेरिका दुनिया में महंगा इन्टरनेट पैक देने वाले देशों में से एक है, यहां 1 GB के लोगों को औसतन 873.30 रुपये चुकाने पड़ते है। अगर बात करे ग्लोबल औसत की 1 GB के लिए लगभग 602.11 रुपये खर्च करने पड़ते है। बता दें कि ये अध्ययन दुनिया भर के 230 देशों पर किया गया। 
 
Cable.co.uk का कहना है कि 'एक देश जिसकी युवा आबादी में विशेष रूप से उच्च तकनीकी के प्रति जागरूकता है, भारत एक स्मार्टफोन बाजार है, मजबूती और कई दिशानिर्देशों के साथ। इसलिए, वहां (भारत) दुनिया के मुकाबले डेटा सस्ता है'।  
 
भारत दुनिया में सबसे कम कीमत पर डेटा देने वाले पांच देशों में सबसे ऊपर है। भारत 18.36 रुपये के साथ सबसे सबसे ऊपर है, वहीं दूसरे पायदान पर किर्गिस्तान 19.08 रुपये के साथ, फिर कजाकिस्तान 34.64 रुपये, यूक्रेन 36.05 रुपये और रवांडा 39.57 रुपये के साथ पांचवे पायदान पर है। 
 
Cable.co.uk ने अपने अध्ययन में पाया कि पश्चिमी यूरोप में 15 देशों के दाम UK की तुलना में सस्ते है। पश्चिमी यूरोप में सबसे सस्ता मोबाइल डेटा देने वाले देशों की करे तो इसमें सबसे पहले फिनलैंड का नाम आता है जहां 1GB डेटा 81.95 रुपये की औसतन कीमत में उपलब्ध है। इसके साथ ही डेनमार्क, मोनाको और इटली सभी 141.25 रुपये के आस पास 1 GB डाटा उपलब्ध कराते है। 
 
वही बात अगर पूर्वी यूरोप की करे तो पोलैंड में 93.24 रुपये प्रति 1 जीबी सबसे सस्ता डाटा है, इसके बाद रोमानिया 133.47 रुपए और स्लोवेनिया 156.07 रुपये हैं। 
 
बात अगर दुनिया में सबसे महंगे डाटा देने वाले देश की करे तो इसमें जिम्बाब्वे सबसे ऊपर है। जिम्बाब्वे में औसतन 1 जीबी के लिए आपको लगभग 5,310.29 रुपये है। 
 
पूरी दुनिया में एशियाई देशों में ही सबसे सस्ता इंटरनेट उपलब्ध है। जिसमें केवल ताइवान, चीन और दक्षिण कोरिया ग्लोबल औसत से अधिक शुल्क लेते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »