29 Mar 2024, 16:10:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

तीन महीने बाद 38 फीसदी बढ़ा सोने का आयात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2019 2:23PM | Updated Date: Feb 17 2019 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में सोने का आयात लगातार तीन महीने की गिरावट के बाद इस साल जनवरी में 38 फीसदी बढ़ गया। आयात-निर्यात के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2019 में 231.35 करोड़ डॉलर का सोना आयात किया गया। पिछले साल जनवरी में स्वर्ण आयात का बिल 167.46 करोड़ डॉलर रहा था। इस प्रकार इसमें 38.16 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। चांदी का आयात 104.36 प्रतिशत बढ़कर 35.77 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। पिछले साल जनवरी में यह 17.50 करोड़ डॉलर रहा था।

इससे पहले लगातार तीन महीने सोने का आयात घटा था। दिसंबर 2018 में यह 24.33 प्रतिशत घटकर 256 करोड़ डॉलर, नवंबर 2018 में 15.46 प्रतिशत घटकर 276.23 करोड़ डॉलर और अक्टूबर 2018 में 40.46 प्रतिशत घटकर 175.65 करोड़ डॉलर पर रहा था। हालांकि, सितम्बर 2018 में स्वर्ण आयात 51 फीसदी से ज्यादा बढ़ा था। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »