29 Mar 2024, 13:42:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

335 रूपए सस्‍ती हुई चांदी, सोने के भी गिरे दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2018 4:14PM | Updated Date: Aug 14 2018 4:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पिछले सत्र में कीमती धातुओं में हुई भारी गिरावट का असर मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार पर दिखा जहां सोना 130 रुपए टूटकर 30530 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा और चांदी 335 रुपए फिसलकर 38715 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। 
 
तुर्की की मुद्रा लीरा में हुई भारी गिरावट के कारण निवेशकों के सुरक्षित निवेश की ओर रूख करने से डॉलर में आयी तेजी के कारण पिछले सत्र में सोना हाजिर 1191.35 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर तक फिसल गया था।
 
इस गिरावट के मद्देनजर मंगलवार को वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में तेजी रही जिससे सोना हाजिर बढ़कर 1195 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया और सितंबर का अमेरिकी सोना वायदा 1195.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी हाजिर में भी तेजी रही और यह बढ़ते लेकर 15.03 डॉलर प्रति औंस बोली गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »