29 Mar 2024, 03:49:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

धनतेरस के दिन लुढ़का सोना, चांदी की कीमतों में गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2017 2:38PM | Updated Date: Oct 17 2017 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में धनतेरस के बावजूद मांग नहीं आने से आज सोना 140 रुपए लुढ़ककर एक सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर 30,710 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी लगातार दूसरे दिन टूटती हुई 400 रुपए की गिरावट के साथ एक सप्ताह के निचले स्तर 41 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। सिक्कों की भी मांग नहीं आने से इनमें टिकाव देखा गया।
 
पिछले साल धनतेरस की तुलना में इस साल चाँदी में बड़ी गिरावट आ चुकी है। गत वर्ष धनतेरस पर 29 अक्टूबर को चांदी हाजिर 43 हजार रुपए प्रति किलोग्राम थी। इस प्रकार करीब एक साल में यह दो हजार रुपये टूट चुकी है। सोने में मामूली गिरावट रही। सोना पिछले साल धनतेरस पर 30,750 रुपए प्रति दस ग्राम था। कारोबारियों ने बताया कि धनतेरस का त्योहार होने के बाद भी बाजार से ग्राहक नदारद रहे। वैश्विक स्तर पर भी दोनों कीमती धातुओं पर दबाव रहने के कारण भी स्थानीय बाजार में इनमें गिरावट रही।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »