29 Mar 2024, 03:30:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

2,600 करोड़ की लागत से नया प्लांट लगाएगी अल्ट्राटेक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2017 5:19PM | Updated Date: Jan 21 2017 5:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अल्ट्राटेक सीमेंट मध्य प्रदेश में 35 लाख टन क्षमता का नया प्लांट लगाएगी। कंपनी ने आज बताया कि मध्य प्रदेश के धार में यह प्लांट लगाया जाएगा। निदेशक मंडल की आज यहाँ हुई बैठक में इसकी मंजूरी दी गई। इस पर लगभग 2,600 करोड़ रुपए के निवेश की योजना है तथा इसमें वर्ष 2019 की पहली तिमाही से उत्पादन आरंभ होने की उम्मीद है। इसमें उत्पादन शुरू होने के बाद दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में बाजार बढ़ाने में कंपनी को मदद मिलेगी जहाँ अभी उसकी ज्यादा पैठ नहीं है।

निदेशक मंडल की बैठक के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस नए प्लांट के तैयार होने तथा जयप्रकाश एसोसिएट्स के प्लांटों के अधिग्रहण के बाद अल्ट्राटेक की कुल क्षमता (विदेशों में स्थित संयंत्रों समेत) बढ़कर नौ करोड़ 50 लाख टन सालाना पर पहुँच जाएगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »