19 Apr 2024, 04:10:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लिवाली के जोर से सेंसेक्स में 58 अंक की तेजी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2016 12:54PM | Updated Date: Aug 22 2016 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरूआती कारोबार में करीब 58 अंक की तेजी के साथ खुला। उर्जित पटेल को रिजर्व बैंक का अगला गवर्नर नियुक्त किए जाने से निवेशक धारणा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा और चुनिंदा शेयरों में लिवाली देखी गई। तीस शेयरों वाला सूचकांक 57.53 अंक या 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 28,134.53 अंक पर खुला।

तेल एवं गैस, बैंक, रीयल्टी, बिजली, रोजमर्रा के उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों, सार्वजनिक उपक्रमों तथा पूंजीगत सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में 0.77 प्रतिशत तक तेजी देखी गई। शुक्रवार को सेंसेक्स 46.44 अंक टूटा था। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 17.95 अंक या 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,684.85 अंक पर बंद हुआ था। कारोबारियों के अनुसार एशिया के अन्य बाजारों में सकारात्मक रूख के बीच प्रमुख कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »