29 Mar 2024, 14:21:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

OnePlus दे रहा है अपने दमदार स्‍मार्टफोन पर ऑफर, अब आपको....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 2:09AM | Updated Date: Jan 28 2020 2:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

OnePlus कंपनी ने अपने OnePlus 6 स्‍मार्टफोन पर अपडेट देना कर दिया है। अब OnePlus 6T और OnePlus 6 को एंड्रॉयड 10 बेस्ड OxygenOS 10.3.1 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इस लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट में OnePlus 6T और OnePlus 6 दोनों में ओरिजनल एंड्रॉयड 10 रिलीज के जरिए आए बग्स का फिक्स दिया गया है। इसके अलावा OnePlus ने ये भी जानकारी दी है कि इस अपडेट में दिसंबर 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी शामिल है। यानी OnePlus 6T और 6 यूजर्स को नए OxygenOS वर्जन के जरिए सिक्योरिटी इंप्रूवमेंट्स भी मिलेंगे। ये नया अपडेट दोनों OnePlus फोन्स में WiFi कनेक्टिविटी को भी स्टेबिलाइज करेगा। ऑफिशियल फोरम के जरिए OnePlus टीम द्वारा उपलब्ध कराए गए चेंजलॉग के मुताबिक OnePlus 6T और OnePlus 6 के OxygenOS 10.3.1 अपडेट में फिंगरप्रिंट के जरिए डिवाइस को अनलॉक करने के बाद स्क्रीन ब्लैक हो जाने की दिक्कत को ठीक किया गया है। इसके अलावा इस अपडेट में बूट स्क्रीन में एनिमेशन लोगो से जुड़ी एक दिक्कत और चार्जिंग के दौरान होने वाली हीटिंग की समस्या को भी ठीक किया गया है। OnePlus 6T और OnePlus 6 के लिए जारी किए गए OxygenOS 10.3.1 अपडेट में 5GHz हॉटस्पॉट के साथ हो रहे रैंडम डिस्कनेक्शन की दिक्कत को दूर किया गया है और प्रो कैमरा मोड में इमेज प्रीव्यू टाइम को ऑप्टमाइज किया गया है। इसके अलावा इसमें कैमरा क्रैश इश्यू को भी एड्रेस किया गया है और गैलरी में वीडियो और इमेज की विजिबिलिटी से जुड़ी एक दिक्कत को भी दूर किया गया है। OnePlus ने चेंजलॉग में हाइलाइट किया है कि इस नए अपडेट से सिस्टम स्टेबिलिटी इंप्रूव होगी और OnePlus 6T और OnePlus 6 के जनरल बग्स भी फिक्स होंगे। OnePlus टीम ने फोरम पोस्ट में सुनिश्चित किया है कि जल्द ही ये अपडेट सारे यूजर्स तक पहुंच जाएगा. अगर आपको अभी भी नए अपडेट नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप OnePlus 6T और OnePlus 6 के सेटिंग मेन्यू में जाकर लेटेस्ट अपडेट को चेक कर सकते है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »