19 Apr 2024, 23:55:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लुढ़का शेयर बाजार, Sensex और Nifty लाल निशान पर कर रहे कारोबार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 10:31AM | Updated Date: Jan 21 2020 10:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत के लिए चालू वित्त वर्ष के जीडीपी ग्रोथ रेट अनुमान को घटाकर 4.8 फीसदी करने का असर आज घरेलू शेयर बाजार में दिख रहा है। मंगलवार सुबह शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुले। बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक Sensex और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। सुबह सेंसेक्स 187 अंक गिरकर से 41341 पर खुला और निफ्टी 54 अंक गिरकर 12169 पर लाल निशान के साथ खुला। आज पीएसयू बैंक और मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें आईटी, मेटल, फार्मा, ऑटो, एफएमसीजी, रियल्टी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं। 

सोमवार को घरेलू शेयर बाजार सुबह तेजी के साथ खुले और सेंसेक्स-निफ्टी ने नया मुकाम भी हासिल किया, लेकिन नए शिखर पर चढ़ने के बाद दोनों फिसल गए। सेंसेक्स करीब 416.46 अंकों की गिरावट के साथ  41,528.91 पर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी 27.80 अंकों का गोता लगाकर 12,224.55.बंद हुआ। बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक Sensex सोमवार को 42000 के नीचे बंद हुआ। वहीं निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत के लिए चालू वित्त वर्ष के जीडीपी ग्रोथ रेट अनुमान को घटाकर 4.8 फीसदी कर दिया है। भारत और इसके जैसे अन्य उभरते देशों में सुस्ती की वजह दुनिया के ग्रोथ अनुमान को उसे घटाना पड़ा है। इसके पहले आईएमएफ ने चालू वित्त वर्ष में 6.1 फीसदी बढ़त होने का अनुमान जारी किया था. जबकि एक साल पहले इसी अवधि में आईएमएफ ने 7.5 फीसदी का अनुमान जताया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »