28 Mar 2024, 14:10:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब गूगल क्रोम देगा पासवर्ड चोरी होने की जानकारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 11:33AM | Updated Date: Dec 13 2019 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गूगल ने उपयोगकर्ताओं के पासवर्ड को बेहतर सुरक्षा देने के लिए क्रोम वर्जन 79 की शुरुआत करने की घोषणा की है। इन वर्जन में कई बदलाव किए हैं, जिससे उपयोगकर्ता के अकाउंट को ज्यादा सुरक्षा मिलेगी। इसमें एक चेतावनी का फीचर जोड़ा है जो किसी भी उपयोगकर्ता के पासवर्ड की चोरी होने पर तुरंत उसको जानकारी देगा और उसके डाटा को लीक होने से बचाएगा।
 
उपयोगकर्ता इस नए फीचर को क्रोम की सेटिंग में जाकर सिंक और गूगल सर्विस के टैब से चुन सकेंगे। यह सुविधा धीरे-धीरे सभी गूगल उपयोगकर्ताओं को दे दी जाएगी। गूगल बार-बार उपयोगकर्ताओं को पुराने पासवर्ड का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दे रहा है। अब गूगल सीधे क्रोम में भी इन चेतावनियों को जारी करेगा, ताकि यूजर को पासवर्ड की चोरी के बारे में पता चल सके। अब गूगल भी उपयोगकर्ताओं की पासवर्ड डालते वक्त निगरानी करेगा, लेकिन वह पासवर्ड के अक्षरों को नहीं देख पाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »