29 Mar 2024, 14:23:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मोदी सरकार ने किसानों को दिया दिवाली तोहफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 5:32PM | Updated Date: Oct 23 2019 5:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए वर्ष 2020-21 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढोतरी की है। गेंहू के समर्थन मूल्य में 85 तथा सरसों के मूल्य में 225 रूपये की वृद्धि की  गयी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में यहां हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में इस आशय के निर्णय को मंजूरी दी गयी। बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बताया कि वर्ष 2020-21 के लिए रबी फसलों के समर्थन मूल्य बढाये गये हैं।
 
गेंहू का समर्थन मूल्य 85 रूपये बढाकर 1925, जौ का 85 रूपये बढाकर 1525, सरसों का 225 रूपये बढाकर 4425 रूपये , चना 255 रूपये बढाकर 4875 , कुसुम के 270 रूपये बढाकर 5215 और मसूर का मूल्य 325 रूपये बढाकर 4800 रूपये किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को लागत मूल्य पर 50 से 109 प्रतिशत मुनाफा मिलेगा। इससे 8 करोड़ किसानों को फायदा होगा। 
    
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »