29 Mar 2024, 04:24:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

प्याज की कीमत ने निकाले आंसू - 100 रूपए किलो तक पहुंच...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 3:19PM | Updated Date: Sep 22 2019 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्याज के भाव सून अब आंसू निकालने लगे हैं। बाजार में प्याज की कीमत 80 रुपए किलोग्राम तक पहुंच गई है। बात अगर मंडी की करें तो नासिक की बाजार समिति में आज के दिन सबसे अच्छे प्याज का भाव 4700 रूपए क्विंटल है। इससे थोड़ी कम अच्छी प्याज 4000 रूपए प्रति क्विंटल और मीडियम प्याज 2000 रूपए क्विंटल बिक रहा है।
 
शुक्रवार को दिल्ली की आजादपुर मंडी में इसका भाव 25 परसेंट बढ़कर चार साल के ऊंचे स्तर पर चला गया। इस दौरान यह दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में 50 रुपए से लेकर 75 रुपए प्रति किलो तक के भाव पर बिका। हालांकि सरकार प्याज की कीमत को काबू में रखने का पूरा प्रयास कर रही है। 
 
जानकारों के मुताबिक बाजार में मांग के मुकाबले प्याज की आपूर्ति बहुत कम है, जिससे प्याज की कीमतों को संभालना मुश्किल हो रहा है। प्याज व्यापारी संगठन के प्रमुख राजेंद्र शर्मा ने बताया कि दिल्ली में प्याज की खपत करीब 3,000 टन रोजाना है, जबकि मार्केट में सिर्फ 1,000 टन प्याज ही पहुंच रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो दीपावली तक थोक भाव 65 सौ रुपए क्विंटल से आठ हजार रुपए क्विंटल पर पहुंच जाएगा। 
 
बता दें, इस साल कर्नाटक में जबरदस्त बाढ़ आई जिसकी वजह से प्याज की नई फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। फसल बर्बाद होने के बाद आने वाले दिनों में प्याज संकट उत्पन्न होने की आशंका के मद्देनजर नासिक के प्याज व्यापारियों ने माल होल्ड कर दिया है। स्टॉक होल्ड कर देने की वजह से कीमत में और इजाफा हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्याज की कीमत और बढ़ेगी।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »