नई दिल्ली। Google ने अपने लाइवेट Google Go search ऐप को भारत और इंडोनेशिया में लॉन्च किया था। हालांकि अब गूगल ने इस ऐप को दुनियाभर में लॉन्च कर दिया है। इस ऐप का साइज महज 7MB है। यह ऐप लो पावर्ड स्मार्टफोन के लिए काफी उपयोगी है। ऐसे में इस ऐप को आप अपने लो कॉन्फिग्रेशन वाले स्मार्टफोन में आसानी से स्टोर कर सकते हैं और कुछ भी कंटेट को ऑनलाइन सर्च कर सकते हैं। इस ऐप को Play Store से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।
गूगल का कहना है कि ये ऐप सभी उन एंड्रॉइड डिवाइसों पर काम करेगा जो Lollipop (5.0) या इससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम पर ऑपरेट होते हैं। इससे पहले कंपनी ने गूगल गो सर्विस में गूगल लेन्स सर्विस को भी जोड़ दिया था। इस तरह सस्ते स्मार्टफोन में भी कैमरा की मदद से लेंस फीचर मिल रहा है। यह सर्विस गूगल की ओर से किसी फोटो से जुड़े डिटेल्स सर्च करने में सक्षम है। गूगल लेंस सर्विस डिवाइस के कैमरा, कंप्यूटर विजन और ऑगमेंटेड रियलिटी की मदद से आपके आसपास की चीजों या टेक्स्ट से जुड़े सर्च रिजल्ट्स को ऑनलाइन शो करता है।