29 Mar 2024, 00:29:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हंस फाउंडेशन बनाएगा विद्यालय और कौशल विकास केन्द्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 5:37PM | Updated Date: Jul 17 2019 5:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के जयहरीखाल में हंस फाउंडेशन के सहयोग से आदर्श विद्यालय बनाया जायेगा और सतपुली के निकट लवाड़ में कौशल विकास केंद्र (स्किल डेवलपमेंट सेंटर) भी खोला जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह  रावत ने बुधवार को अपने आवास में हंस फाउण्डेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जनरल एस.एन मेहता और अन्य अधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक की। लगभग 37 एकड़ क्षेत्र में बनने वाला यह विद्यालय कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय होगा।
 
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को इस विद्यालय में प्रवेश हेतु प्राथमिकता दी जायेगी। त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस विद्यालय में आधुनिक शिक्षा तकनीक की सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। इस विद्यालय को उच्च शैक्षिक गुणवत्ता का बनाया जायेगा। ऐसी व्यवस्था भी की जायेगी कि प्रति माह अखिल भारतीय सेवा का एक अधिकारी जाकर विद्यालय में गेस्ट लेक्चर दे। ऐसा प्रयास किया जा रहा कि अगले शैक्षणिक वर्ष तक यह विद्यालय बनकर तैयार हो जाए।
 
ताकि नये शैक्षणिक वर्ष से कक्षाएं प्रारम्भ की जा सकें। उन्होंने ने कहा कि पौड़ी जिले के लवाड़ में जो स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनाया जायेगा। यह स्किल डेवलपमेंट सेंटर आधुनिक तकनीक से युक्त होगा। प्रशिक्षण के लिए अच्छे ट्रेनरों की व्यवस्था की जायेगी। इस दौरान पर हंस फाउण्डेशन के सहयोग से प्रदेश में आंगनबाड़ी केन्द्र बनाने पर भी चर्चा की गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »