29 Mar 2024, 16:16:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

80 रूपए महंगा हुआ सोना, चांदी भी 30 रुपए चमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 4:38PM | Updated Date: Mar 23 2019 4:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्थानीय जेवराती मांग निकलने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 80 रुपये चमककर 33,130 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी भी 30 रुपये चमककर 39,300 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई।  अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सप्ताहांत पर शुक्रवार को पीली धातु की चमक बढ़ी रही।
 
लंदन का सोना हाजिर तेजी में 1,313.20 डॉलर प्रति औंस पर रहा। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.10 डॉलर बढ़कर 1,319.7 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर मामूली गिरावट के साथ शुक्रवार को 15.42 डॉलर प्रति औंस पर रही। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि होली से पहले सोने के भाव में रही गिरावट के बाद से खुदरा जेवराती ग्राहकी तेज हो गयी है, जिससे स्थानीय बाजार में पीली धातु की चमक बढ़ी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »