16 Apr 2024, 14:35:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

तीन सौ करोड़ क्लब में शामिल हुयी ऋतिक-टाइगर की वॉर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 2:58PM | Updated Date: Oct 21 2019 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी वाली फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई कर ली है। यशराज बैनर तले बनी फिल्म वॉर 02 अक्टूबर यानी गाधी जयंती के मौके पर रिलीज हुई थी। अपने ओपनिंग डे पर 53.35 करोड़ का बिजनेस कर वॉर बॉलीवुड की अभी तक का सबसे ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन करने वाली फिल्म बनी थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है और इसे फैंस का प्यार लगातार मिल रहा है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म वॉर इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने 300 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »