29 Mar 2024, 16:40:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'टोटल धमाल' ने पहले वीकेंड पर की 60 करोड़ से ज्यादा की कमाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2019 11:58AM | Updated Date: Feb 26 2019 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कई सितारों वाली फिल्म 'टोटल धमाल' ने रिलीज के बाद अपने पहले सप्ताहांत में 62.40 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके निर्देशक इंद्र कुमार हैं। 'टोटल धमाल' सफल फ्रेंचाइजी 'धमाल' की तीसरी फिल्म है।
 
22 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियोज, अजय देवगन फिल्म्स, अशोक ठकेरिया, कुमार, अधिकारी ब्रदर्स, आनंद पंडित, संगीता अहीर और कुमार मंगत पाठक ने संयुक्त रूप से किया है।
 
फिल्म के प्रचारक से मिले एक बयान के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 16.50 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 20.40 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 25.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म ने रिलीज के पहले सप्ताहांत में कुल 62.40 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »